प्रदेश
Posted at: Jul 24 2024 1:44PM

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने एक 24 साल की महिला के खिलाफ जांच कर रही है। महिला बीते मई महीने में पाकिस्तान गई थी और अभी वापस मुंबई लौटी है। पुलिस को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने जांच शुरू की। पुलिस को मालूम चला कि नगमा अपने बच्चे के साथ पाकिस्तान गई थी। पुलिस को शक है कि महिला ने जाली दस्तावेजों और फर्जी नाम का उपयोग करके पाकिस्तान की यात्रा की है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।
दरअसल, ठाणे पुलिस नगमा नाम की 24 वर्षीय एक महिला के खिलाफ जांच कर रही है। हाल ही में नगमा पाकिस्तान से मुंबई लौटी है। पुलिस को शक है कि नगमा जाली दस्तावेज़ के आधार पर पाकिस्तान गई होगी। पुलिस उस शख्स की भी तलाश में है जिसने नगमा को जाली दस्तावेजों का उपयोग करके पासपोर्ट और वीजा प्राप्त करने में मदद की होगी।
पुलिस के मुताबिक, 24 साल की नगमा ने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के एक शख्स के साथ हुई थी। इसी व्यक्ति से मिलने के लिए वो पाकिस्तान गई थी। महिला का दावा है कि पाकिस्तान में उसकी शादी भी हुई। नगमा के पास निकाहनामा भी मिला है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नगमा मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और उसकी शादी भारत में हो चुकी है। काम के सिलसिले में वह ठाणे में रहती थी। पुलिस नगमा के डॉक्युमेंट्स को वेरिफाई कर रही है। अब तक की जांच में नगमा ने जो दावे किए है उसे भी पुलिस वेरिफाई कर रही है।